पृथ्वी ग्रह छोटे से ब्रह्मांड का छोटा सा ग्रह। इस ग्रह पर बहुत अधिक लोग नहीं है। ज्यादातर जंगल और जानवर है। यहां पर छोटे-छोटे कबीले हैं। जहां पर लोग इकट्ठा होकर रहते हैं। कहा जाता है कि, लाखों साल पहले इस पृथ्वी पर बहुत से मनुष्य हुआ करते थे। फिर अचानक से इस पर उल्का पिंड की बारिश हुई जिससे बहुत से लोग मारे गए। और जनसंख्या में भारी गिरावट आई जिस वजह से कोई देश और शहर नहीं रह। और भारी मात्रा में जंगल का विस्तार हुआ। जिससे जंगली जानवर की संख्या बढ़ गई ।और भारी बदलाव और विकसित भी हुए जिससे इस पृथ्वी पर लाखों साल पुराने जंगली जानवर अस्तित्व में आए।

और यही बात मनुष्य पर भी लागू हुई ।जंगल का विस्तार होने की वजह से इस पृथ्वी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ गई। जिसे हम जीवन शक्ति भी कह सकते हैं । इस वजह से मनुष्य की आयु भी बढ़ गई। मनुष्य हजारों साल तक जिंदा रह सकते है। लेकिन भारी मात्रा में जंगली जानवरों का हमला होने की वजह से ज्यादातर मनुष्य मारे जाते हैं ।

इस वजह से छोटे-छोटे कबीले और शहर अस्तित्व में आए। और उन्होंने अपने सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की। ताकि वह अपना जीवन शांति से जी सकें। 

वैसे कहने को तो इनमें कोई क्षमता नहीं है। लेकिन उल्का पिंड की विशेष ऊर्जा की वजह से इनका शरीर बहुत मजबूत और विकसित हो जाता है। इस वजह से यह भारी से भारी काम कर पाते हैं। उनकी ताकत बहुत मजबूत होती है। इसी लिए इस कबीला का नाम हाथी कबीला रखा गया। क्योंकि उनकी ताकत हाथियों जैसी मजबूत

थी.


Loading comments...

Hot ANIME U0026 COMICS Novel